जल ही जीवन है, हमें जल का संरक्षण करना जरूरी है: डालसा सचिव
खूंटी झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष सत्य प्रकाश के
मार्गदर्शन में शुक्रवार को मुरहू प्रखंड की कोंडाकेल पंचायत में विश्व जल
दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डालसा
सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने कहा कि दुनिया का 70 फ़ीसदी हिस्सा पानी से
घिरा है, लेकिन उसमें पीने योग्य पानी लगभग तीन प्रतिशत है। 97 फ़ीसदी पानी
ऐसा होता है, जो पीने लायक ही नहीं है। अब तीन फ़ीसदी पानी पर पूरी दुनिया
जीवित है। उन्होंने कहा कि भारत में एक वर्ष में उपयोग किए जाने वाले जल की
शुद्ध मात्रा अनुमानित 1.121 बिलियन क्यूबिक मीटर है, जबकि वर्ष 2025 में
पीनेवाले पानी की मांग 1093 और 2050 तक बढ़कर 1447 डीसीएम तक पहुंच सकती है।
मौके पर जल संरक्षण के लिए डालसा द्वारा बनाई नदी में बोरी बांध का
निर्माण किया गया।
मौके पर डालसा सचिव द्वारा संकल्प लिया गया कि जल ही जीवन है, हमें जल का संरक्षण करना अत्यावश्यक है।





