बिजली बचाकर ऊर्जा संकट को दूर किया जा सकता है: मुकेश
खूंटी,। झारखंड रिन्युएबल एनर्जी कमवसपमेंट एजेंसी, अस्पेन
इंजीकॉन प्रा लि और बीइइ के संयुक्त तत्वावधान में और खूंटी चैम्बर ऑफ़
कॉमर्स के सहयोग से शुक्रवार को एनर्जी एफीसिएंसी पर खूंटी में कार्यशाला
का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में इलेक्ट्रेनिक्स सामान का
कारोबार करनेवाले व्यवसायी शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वागत भाषण चैंबर के
अध्यक्ष प्रियांक भगत ने किया। चैम्बर सचिव मुकेश जयसवाल ने कार्यशाला में
बताया कि यह कार्यशाला ऊर्जा संरक्षण को लेकर आयोजित की गई है। किस प्रकार
हम देश में ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, यह बताने की जरूरत नहीं है। इस
समस्या का समाधान काफी हद तक ऊर्जा बचाकर किया जा सकता है।
अस्पेन
इंजीकॉन प्रा लि, ज्रेडा और भारत सरकार की एजेंसी बीइइ के पदाधिकारियों ने
शहरवासियों को उपलब्ध ऊर्जा का सही उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी
दी।
कार्यशाला में डॉ चंदन कुमार के अलावा चैम्बर के संतोष कुमार
साहू, शशांक राज, सुमित जैन, दीपक सिंह, चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष विनोद
जयसवाल , पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत भगत, पूर्व कोषाध्यक्ष रवींद्र, सहित
इलेक्ट्रॉनिक के अन्य व्यवसायी मौजूद थे।





