मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

सामाजिक राजनीतिक जवाबदेही को निभाएं कार्यकर्ता : सुदेश महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

तमाड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में जवाबदेही से काम नहीं होने की वजह से यहां के लोग हताश और परेशान हैं। जवाबदेही तय करने के लिए जनता के बीच रहकर उनके हित और अधिकार के लिए काम करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। आजसू पार्टी जवाबदेह राजनीति करती है।महतो शनिवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज, बुंडू में आयोजित तमाड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रमों और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बुंडू के लोग हॉस्पिटल के लिए लड़ रहे हैं। अस्पताल सुचारू रूप से चले इसके लिए भूख हड़ताल पर बैठना पड़ता है। तब अस्पताल शुरू होता है लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से ताला लग जाता है। इसकी यहां कोई चिंता करने वाला नहीं है। अब क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं ने राजनीतिक बदलाव लाने की तैयारी कर ली है। महतो ने कहा कि जनता की आवश्यकता के अनुसार कार्य करना ही हमारा ध्येय है। पार्टी का हरेक कार्यकर्ता को लीडर की भूमिका में आना होगा। हम सभी को मिलकर राजनीतिक भटकाव को पटरी पर लाना है।

उन्होंने ने कहा कि सबसे अधिक ग्राम सभा को मजबूती देने की आवश्यकता है। सशक्त ग्राम सभा ही सशक्त ग्रामीण विकास का आधार है। प्रखंड के अधिकारी ग्राम सभा के निर्णयों को लागू नहीं करते हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए हमें काम करना है। जनता से झूठे वादे करने वाले लोग आज सत्ता पर बैठे हैं। इन्होंने राज्य के आज और कल दोनों का नुकसान किया है। आज विद्यालय सिर्फ खुले हुए हैं लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई नहीं हो पा रही है। राज्य में गैर जवाबदेह व्यवस्था हावी है।

सरोजनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरपर्सन एम. एस शेखर राव और डिंबूजर्दा पंचायत समिति सदस्य विनोद सिंह मुंडा सहित कई युवाओं ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, महासचिव डॉ मुकुंद चंद मेहता, रवि शंकर मौर्य, परमेश्वरी सांडिल, विजय सिंह मानकी, रामदुर्लव सिंह मुंडा, मंजू देवी, संजय महतो, श्याम महतो, केशव चंद्र महतो, सुनील जायसवाल, राजकिशोर कुशवाहा, दिलीप साहू सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें