मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता ही होते हैं सर्वोपरि: केशव महतो कमलेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संवाद आपके साथ कार्यक्रम जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में नामकुम स्थित सामलौंग के सांई बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विशिष्ट अतिथि के रूप में एआईसीसी के रांची लोकसभा पर्यवेक्षक विकास उपाध्याय , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, प्रदेश कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव और खिजरी विधायक राजेश कच्छप मौजूद थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है और आप सभी उसके रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में पार्टी नई पहल करते हुए प्रत्याशी को कार्यकर्ताओं के प्रति उत्तरदायी एवं विकास कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनसे शपथ पत्र लेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी में सर्वोपरि होते हैं इसलिए उनके मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जायेगा।मौके पर रांची लोकसभा के पर्यवेक्षक विकास उपाध्याय ने कहा कि बुथ स्तर के कार्यकर्ता ही चुनाव जीताते हैं। अतः सशक्त बुथ कमिटी का निर्माण सुनिश्चित करना होगा। संवाद आपके साथ कार्यक्रम को मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवींद्र सिंह, आवास बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान, ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अभिलाष साहू, पूर्व मंत्री योगेन्द्र साहु सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ इलयास मजीद और धन्यवाद ज्ञापन राजीव रंजन राजू ने किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें