मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, बोले- हमारा हर काम हो देश के नाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,

26 जनवरी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 75 वां गणतंत्र

दिवस मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगाध्वज फहराकर प्रदेशवासियों

को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष के

गणतंत्र के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और आजादी के अमृत महोत्सव काल में हम

यह दूसरा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जिसकी मैं आप सभी को हृदय से बधाई

देता हूं।

गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की देता है प्रेरणा

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के बड़े संविधानों में

से एक है। यहां के संविधानविदों ने इस दिन इसे लागू किया। उन्होंने कहा कि

गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

हमारा हर काम देश के नाम होना चाहिए। इस नाते नेशन फर्स्ट को रखते हुए हमें

काम करना है।

उन्होंने कहा कि यह भारत के संविधान की महानता है कि

संविधान लागू करने के साथ ही यहां लिंग व जाति आधार पर कोई भेदभाव नहीं

होगा। यह संविधान अपने कर्तव्यों के प्रति भी आग्रही बनाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी बात के साथ ही व्यापक कार्ययोजना को लेकर

आगे बढ़ने का आग्रह किया है। हमसब इसका पालन करते हैं तो 20247 तक भारत

दुनिया के अग्रणी देशों में आगे होगा। हमें यह याद रखना होगा कि संविधान

हमसबके लिए सर्वोपरि है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें