मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को प्रदर्शन का आआपा का आह्वान, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को प्रदर्शन का आआपा का आह्वान, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया। पार्टी नेताओं का दावा है कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे।आम आदमी पार्टी (आआपा) ने गुरुवार को पत्रकार विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी की 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर पार्टी के नेता कार्यकर्ता सभी प्रदर्शन करेंगे।आआपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार देश के लोगों के वोट काटने तथा “वोट चोरी” करने की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने लोगों से दो अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करने की अपील की।सिसोदिया ने कहा कि यदि लोगों के वोट देने के अधिकार पर सवाल उठता है तो भविष्य में दूसरे अधिकारों पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों से जोड़ते हुए जनता से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।आआपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा या अराजकता आंदोलन के उद्देश्य को प्रभावित कर सकती है। भारद्वाज ने दावा किया कि भीड़ में शरारती तत्वों के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है और ऐसे लोगों को पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए।भारद्वाज ने सरकारों की जवाबदेही और चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल को यह भरोसा हो जाए कि वह चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के बावजूद सत्ता में बना रहेगा, तो जनता के प्रति उसकी जवाबदेही कमजोर हो सकती है। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और सरकारी कामकाज को लेकर भी सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा और लोगों से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें