मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:32 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस के CEC विरोध पर भाजपा का निशाना, कहा- जनता में भ्रम फैलाने की हो रही कोशिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस के CEC विरोध पर भाजपा का निशाना, कहा- जनता में भ्रम फैलाने की हो रही कोशिश

नई दिल्ली/पटना। बिहार भाजपा के नेताओं ने चुनाव आयोग पर आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए बेचैन हो गई है। चुनाव आयोग के खिलाफ भ्रामक प्रचार फैलाकर पूरे देश को अस्थिर करना चाहती है।

बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिल्ली में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस सत्ता के लिए बेचैन हो गई है। चुनाव आयोग के खिलाफ भ्रामक प्रचार फैलाकर पूरे देश को अस्थिर करना चाहती है।

सत्ता के लिए पागलपन और देश विरोधी ताकतों तक से हाथ मिला लेना, यह अब कांग्रेस का चरित्र हो गया है।"

उन्होंने कहा कि जितने भी आंदोलन और साजिश हो रही है, इनके पीछे सत्ता की बैचेनी है।

सत्ता से दूर रहने के कारण विपक्ष के लोग देश के अंदर किसी भी तरह का भ्रामक प्रचार और अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं।"

दिलीप घोष ने पूछा, "देश की जनता समझ रही है कि चुनाव आयोग ने अगर किसी ऐसे व्यक्ति का नाम एसआईआर के दौरान हटाया, जिसकी मृत्यु हो गई, क्या यह सही नहीं है।

किसी व्यक्ति के नाम पर दो वोटर आईडी हैं, तो क्या एक जगह से नाम नहीं हटना चाहिए। जिन व्यक्तियों ने अपने पते बदल लिए हैं, तो क्या उस क्षेत्र की सूची से उन लोगों के नाम नहीं हटने चाहिए। क्या कांग्रेस संविधान को नहीं मानती है।"

उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ की आबादी समझ रही है कि कांग्रेस नौटंकी करा रही है।

यह सत्ता के लिए पागलपन है और इसी कारण कांग्रेस ऐसा कर रही है।

वहीं, बिहार के पूर्व भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा, "ज्ञानेश कुमार को कैसे हटा देगा कोई? वे मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।

वो परचून की दुकान नहीं चलाते हैं, जो उनको हटा देंगे। यही कांग्रेस पार्टी राजस्थान में कहती थी कि वोट ज्यादा है, जब लोगों ने कहा कि आप पता कीजिए कि किसका वोट कटा है, कोई एक भी जीवित व्यक्ति को लाइए, तो ये लोग खड़ा नहीं कर पाए। केवल माहौल बनाते हैं, वोट चोरी-वोट चोरी करते हैं।"

'इंडिया गठबंधन' की बैठक पर उन्होंने कहा, "ये लोग बैठक ही करते रह जाएंगे। 'इंडी' अलायंस हताश, निराश, इलेक्शन में हारे लोगों का गठबंधन बन चुका है।

ये लोग भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते-करते देश के भी विरोध पर उतारू हो गए हैं। देश की 140 करोड़ जनता देख रही है, इन लोगों को कभी पनपने नहीं देगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें