मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, शराबबंदी की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, शराबबंदी की मांग को लेकर सड़क पर उतरीं

पूर्वी सिंहभूम,।

पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड की बिरदोह पंचायत के ढेंगाम गांव में गुरुवार को शराबबंदी और नशामुक्ति की मांग को लेकर महिलाओं ने जोरदार अभियान चलाया। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़क पर उतर आईं और पूरे गांव में रैली निकालकर नशे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महिलाओं के इस अभियान में गांव के युवाओं और पुरुषों ने भी समर्थन दिया।

रैली के दौरान महिलाओं ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर महिलाएं गांव की सड़कों पर घूमती रहीं और शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ आवाज बुलंद की। रैली में नशा से दूर रहो, अच्छा जीवन जियो और नशा एक जहर है, इससे दूर रहो जैसे नारों से गांव का माहौल गूंजता रहा। महिलाओं ने कहा कि शराब की वजह से परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

रैली समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने गांव में शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह रोक लगाने का सामूहिक निर्णय लिया।

ग्रामीणों ने तय किया कि गांव में शराब बेचते पकड़े जाने वाले व्यक्ति से 20 हजार रुपये और शराब पीते पकड़े जाने वाले व्यक्ति से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। महिलाओं ने कहा कि शराबबंदी के इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए गांव के सभी लोगों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।

अभियान को सफल बनाने में सेफाली नायक, चंपा नायक, मालती नायक, सेफाली माहाली, सुमित्रा माहाली, नमीता कालिंदी, मिनती नायक, काजल नायक, पुष्प नायक, लखी नायक, अलका नायक, छवि नायक, गीता नायक, भक्ति नायक, झरना नायक और ज्योत्सना नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं वार्ड सदस्य दीपक कुमार नायक के अलावा शिव शंकर नायक, कृष्ण पद नायक, हराधन नायक, तपन नायक, महेंद्र नायक, सत्यवान नायक, अनिल नायक और लखींदर नायक समेत अन्य ग्रामीणों ने भी अभियान में सहयोग किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें