मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री बहन-बेटी मई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना लागू, मिलेंगे एक हजार रुपये प्रतिमाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । राज्य में महिलाओं की सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री

बहन-बेटी मई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना लागू कर दी गयी है। कैबिनेट के

फैसले के बाद महिला, बाल विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस

योजना के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये

प्रोत्साहन मिलेगा। इसका लाभ 21 से 50 वर्ष की उम्र वाली गरीब महिलाओं को

दिया जायेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता भी तय की गयी है।

आर्थिक

लाभ प्राप्त करने लिए आवेदिका का पहचान पत्र, आधार कार्ड, परिवार का

अंत्योदय अन्न योजना कार्ड, पीला रंग का राशन कार्ड, गुलाबी कार्ड या सफेद

राशनकार्ड धारी को इसका लाभ मिलेगा। इनकम टैक्स भरने वाले, सरकारी नौकरी

करने वाले परिवार को इसका लाभ नहीं मिलेगा। ईपीएफ धारी महिला इस योजना की

पात्र नहीं होगी। अन्य किसी योजना से पेंशन पा रही महिला को भी इसका लाभ

नहीं मिलेगा।

महिला विकास विभाग ने योजना का लाभ प्राप्त करने के

लिए आधार की आवश्यकता को अनिवार्य किया है और बैंक खाता या पोस्ट ऑफिस का

खाता से आधार लिंक कराना होगा। हालांकि, जिनका आधार लिंक नहीं है वे भी

दिसंबर तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार का मानना है हर माह 1000

रुपये की राशि से महिलाओं का शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण सहित हर छोटी-छोटी

जरूरतेंं पूरी की जा सकेंगी। आवेदन के लिए जल्द ही पोर्टल जारी किया

जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें