मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा में एनटीपीसी की राख ढुलाई के खिलाफ महिलाओं ने विधायक आवास का किया घेराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चतरा,। एनटीपीसी के राख ढुलाई के खिलाफ टंडवा के ग्रामीण कई

दिनों से आंदोलरत हैं। राहम गांव में महिलाओं ने बुधवार को सड़क पर उतरकर

राख की ढुलाई को बंद करा दिया। महिलाओं ने टंडवा स्थित सिमरिया विधायक

किशुन कुमार दास के आवास का घेराव किया और धरने पर बैठ गईं।

महिलाओं

ने राख ढुलाई को रोकने, ढुलाई में लगे सौरभ सागर, मोदी, नोकर्स, पीएम

इंफ्रा, ट्यूटोरियल नामक कंपनियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि

एनटीपीसी प्रबंधन आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जब से टंडवा

में बड़ी परियोजनाओं का संचालन हो रहा है तब से यहां की बड़ी आबादी

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है। रूबी देवी का कहना था कि एनटीपीसी के

छाई से लोगों के जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

इसके बाद

विधायक ने चतरा डीसी रमेश घोलप और एसडीओ सन्नी राज को मोबाइल पर सूचना देकर

वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद

एसडीओ ने ट्रांसपोर्टर्स को राख की ढुलाई दिन में नहीं करने, नियमित पानी

छिड़काव, ट्रक हाइवा में त्रिपाल लगाने का सख्त निर्देश दिया। इसके बाद

महिलाओं ने राहत की सांस ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें