नागौर में महिला का धारदार हथियार से काट दिया गला
नागौर,
26 फ़रवरी । जिले के रोल थाना क्षेत्र के साडोकन गांव में एक महिला
की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर
रोल थाना पुलिस एवं जायल डीएसपी अमित कुमार जैन मौके पर पहुंचे तथा महिला
का शव कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम
करवाया।
जानकारी के अनुसार साडोकन निवासी मड़ाराम सांगवा की पत्नी
संगीता की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस ने घटना स्थल से एक
कुल्हाड़ी बरामद की है, जिससे हत्या करने की आशंका है। रोल थााधिकारी
हरिकिशन तंवर सहित मौके पर पहुंची एफएसएल टीम और पुलिस टीम ने मौके से
साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक पूछताछ व ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार
मड़ाराम सांगवा की करीब 15 साल पहले महाराष्ट्र की संगीता के साथ शादी हुई
थी। शादी के एक साल बाद संगीता ने एक पुत्री को जन्म दिया। पुलिस ने मृतका
के पति को हिरासत में लिया है तथा शव को नागौर के जेएलएन अस्पताल की
मोर्चरी भिजवाकर पोस्टमार्टम करवाया है।





