मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत

पूर्वी सिंहभूम। टेल्को थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक से पुत्र के साथ घर लौट रही एक महिला की जान चली गई। कार की तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

घटना टेल्को थाना क्षेत्र स्थित लेबर ब्यूरो के पास मंगलवार की देर शाम घटी, जब प्रकाशनगर निवासी 59 वर्षीय गुरमीत कौर अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद गुरमीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। करीब दो घंटे तक चले इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। देर रात परिजनों ने टेल्को थाना में आरोपित चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही कार नंबर और चालक की पहचान कर ली जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें