मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

दहेज के लिए युवती की हत्या का आरोप, पति सहित ससुराल पक्ष फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दहेज के लिए युवती की हत्या का आरोप, पति सहित ससुराल पक्ष फरार

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के पठलौटिया गांव में शलेहा खातून (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका की मां नूरजहां बीवी ने हैदरनगर थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया कि उन्होंने चार महीने पहले अपनी बेटी शलेहा का निकाह मुबारक अंसारी से किया था। निकाह के समय छह लाख रुपये नकद, फर्नीचर और अन्य सामान दिया गया था।आवेदन के अनुसार, शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उसके परिवार वाले अतिरिक्त छह लाख रुपये और सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शलेहा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिवार वालों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।नूरजहां ने बताया कि 23 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी छत से गिर गई है। लेकिन मौके पर पहुंचने पर शलेहा का शव चौकी पर रखा मिला और उसके चेहरे और गर्दन पर चोट एवं दबाव के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। घटना के बाद आरोपी ससुराल पक्ष घर से फरार हो गया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मामले में हत्या और दहेज निषेध कानून की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपितों की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें