मार्च क्लोजिंग के अंतिम दिन डोरंडा ,सचिवालय और जिला कोषागार से 10,968,909,687 रुपए की हुई निकासी
रांची: मार्च क्लोजिंग के अंतिम दिन 31 मार्च रविवार को जमकर राशि की निकासी की गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम दिन रविवार को भी ट्रेजरी ,बैंक व विभिन्न विभाग के लेखा कार्यालय को खोलकर राशि की निकासी कर खर्च में दिखाया गया। जिला कोषागार से 2106766933 रुपए की राशि निकासी की गई वहीं सचिवालय कोषागार डोरंडा से 2060679989 रुपए और सचिवालय कोषागार प्रोजेक्ट भवन धुर्वा से 8655462760 रुपए की निकासी की गई। वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार 1.1 लाख करोड़ के बजट में से करीब 98 फीसदी राशि खर्च कर दी गई है। हलांकि इसका आंकड़ा अभी तक फाइनल नही हुआ है। एक दो दिन के बाद पूरा आंकड़ा सामने आयेगा। कोषागारों से बडे़ पैमाने पर राशि निकासी के लिए विपत्र पारित किए गये है। अधिकारियों के अनुसार वैसी राशि जो खर्च नही की जा सकी उसे लैप्स मानते हुए सरेंडर कर दिया गया। आपको बता दें कि रविवार तीन बजे तक ट्रेजरी को खोला गया था हालांकि इसके बाद भी देर तक कार्य ऑफिस के अंदर चलता रहा।





