मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

विंध्याचल के पक्का घाट पर कांवड़ियों के रुपये व मोबाइल चोरी, शिकायत के बावजूद पुलिस निष्क्रिय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मीरजापुर,। गोरखपुर से हरिद्वार के लिए निकले 60 कावड़ियाें का

जत्था बस से काशी होकर 25 जुलाई को विंध्याचल पहुंचा। पक्का घाट पर गंगा

स्नान के दौरान चोरों ने दो कावड़ियों के कपड़े गायब कर दिए जिससे 76 हजार

रुपये और तीन मोबाइल रखे थे।

गोरखपुर से विंध्याचल पहुंचे कांवड़ियों

को चोरों ने अपना शिकार बना लिया। गंगा स्नान के दौरान चोर उनके कपड़े

लेकर फरार हो गए। नामजद सूचना देने के बावजूद चोर पुलिस की पकड़ से बाहर

हैं। पीड़ित कांवड़ियों ने बताया कि कपड़े के साथ ही चोर रुपये और मोबाइल

ले गए।

चोरों ने बड़हलगंज निवासी सिंटू मोदनवाल के कपड़े, जिसमें 73

हजार रुपये नकद एवं दाे मोबाइल रखा था। इसी प्रकार राजाराम यादव का भी पैंट

गायब कर दिया। जिसमें 3500 रुपये और एक मोबाइल रखा था। सिंटू मोदनवाल के

पास चंदे का रुपया था, जो राह खर्च के लिए इकट्ठा किया गया था। रुपये चाेरी

जाने से यात्री भोजन के लिए भी परेशान रहे। पुलिस से शिकायत के बावजूद

उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

तीर्थ यात्रियों ने बताया कि दोपहर से

ही हम लोग बिना पानी और भोजन विंध्याचल थाने पर इधर-उधर भटक रहे हैं, कोई

सुनने वाला नहीं। उन्हाेंने बताया कि चोरी को अंजाम देने वाले युवक का पता

लगाकर कांवड़ियों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। इसके बावजूद चोर पुलिस की

पकड़ से दूर हैं। वह भी तब जब कांवड़ियों की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का

दावा शासन-प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें