मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

डीएमएफटी फंड से 40 पंचायत में बनेंगे सामुदायिक भवन : सांसद जीएम लैंड को बचाने के लिए किया जाएगा वायर फेंसिंग : डीसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़। डीएमएफटी फंड का पूरा सदुपयोग करने के लिए न्यास परिषद ने बेहद बड़ा फैसला लिया है। एक तरफ जहां 40 पंचायत में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ जिले के तमाम गैर मंजूरूआ जमीन को अतिक्रमण से बचने के लिए वायर फेंसिंग की जाएगी। इस बड़े फैसले से भू माफियाओं और अतिक्रमणकारियों पर नकेल कसना आसान हो जाएगा। डीसी चंदन कुमार ने डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक में जब यह प्रस्ताव रखा तो सांसद जयंत सिन्हा ने भी उसे पर अपनी सहमति जताई।

जिले में ऑनलाइन ऐसेट और पार्क बनाने पर हुई चर्चा

जिले में ऑनलाइन ऐसेट रजिस्टर, गैर मजरूआ भूमि को अतिक्रमण से बचाने के उद्देश्य से वायर फेंसिंग, बिजुलिया तालाब में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने एवं तालाब को पार्क के रूप में विकसित करने, आंगनबाड़ी केंद्रों के जीर्णोद्धार, गैर सरकारी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में संचालित करने सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा के क्रम में आवश्यक निर्णय लिए गए। इसके साथ ही रामगढ़ शहरी क्षेत्र में लोगों के लिए पार्क स्थापित करने पर भी बैठक में चर्चा की गई।

प्रबंधकीय समिति की योजनाओं को किया गया अनुमोदित

बैठक के दौरान विभिन्न योजनाएं जो डीएमएफटी के प्रबंधकीय समिति से अनुमोदित हैं, उनके न्यास परिषद से अनुमोदन के लिए योजनाओं पर सांसद, विधायक, डीसी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा चर्चा के क्रम में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की मांग को सभी के समक्ष रखा। जिले में शिक्षा सुविधा सुदृढ़ करने को लेकर बैठक के दौरान कई संवेदकों के द्वारा विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित पीपीटी प्रेजेंटेशन भी दिया गया। बैठक में सांसद जयंत सिन्हा, विधायक सुनिता चौधरी, अन्य विधायक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें