मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में 25 और झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत पक्की : सीएम भजनलाल शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राजस्थान में 25 और झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत पक्की : सीएम भजनलाल शर्मा

झारखंड में दो दिवसीय दौरे पर आये राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम गोल्फ ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार पीएम मोदी को झारखंड से कमल के 14 फूल भेंट करनी है। उनकी इस बात को सुनकर मंच पर बैठे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि 14 फूल नहीं बल्कि 13 फूल और एक फल पीएम मोदी को इस बार भेंट करना है। क्योंकि एनडीए गठबंधन से गिरिडीह सीट पर आजसू के उम्मदीवार सीपी चौधरी खड़े हैं और आजसू का चुनाव चिन्ह केला छाप है। इसके बाद भजनलाल ने कहा कि राजस्थान में 2014 के लोकसभा चुनाव में 25 सीट आए थे, 2019 में भी 25 सीट दिया और इस बार भी 25 में से 25 सीट भाजपा को मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि धनबाद के युवाओं, महिलाओं और आम लोगों में जिस तरह का उत्साह दिख रहा है उससे यह साफ हो गया है कि झारखंड में भी सभी 14 सीटें एनडीए गठबंधन को मिलने जा रहा है। साथ ही कहा कि आने वाला समय आपका है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी झारखंड में भाजपा एनडीए गठबंधन की सरकार भारी बहुमत के साथ आएगी। भजनलाल ने कहा कि भाजपा हमेशा देश की संस्कृति और विचार को लेकर के चलती है। उन्होंने इंडी गठबंधन पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि ये लोग कहते थे, कश्मीर से धारा 370 हटी तो खून की नदियां बह जाएंगी लेकिन वहां तो एक कंकड़ भी नहीं चला। साथ ही कहा कि वे लोग भगवान राम को काल्पनिक बताते थे। रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख पूछते थे। हमने रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख भी बताई और उन्हें निमंत्रण भी भेजा। भजनलाल ने कहा कि राजस्थान में इंडी गठबंधन वालों ने जिसे भी टिकट दिया उसने चुनाव लड़ने से ही मना कर दिया। कई ने तो कहा कि मैने तो टिकट मांगी ही नहीं। ऐसे में कई सीटों पर प्रत्याशी बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब आप राम के ही नहीं है तो राम आपमें कैसे रहेंगे। साथ ही कहा कि झारखंड में भी इंडी गठबंधन के प्रत्याशी बेमन से चुनाव लड़ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें