मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

जंगली हाथियों ने झामुमो नेता की पत्नी को कुचल कर मार डाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जंगली हाथियों ने झामुमो नेता की पत्नी को कुचल कर मार डाला

खूंटी झारखंड के खूंटी जिले के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर रात लगभग 2:00 बजे जंगली हाथियों के झुंड ने रनिया थाना क्षेत्र के डिगरी डाहू टोली गांव में मरियम कोंगाड़ी नामक 60 वर्षीय महिला को कुचल कर मार डाला। मरियम झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष और पड़हा राजा पुजार कोनगाड़ी की पत्नी थी। घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही हाथियों ने बोगतेल गांव में कृष्णा सिंह को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था। गत रविवार की रात को हीकर्रा प्रखंड की बकसपुर पंचायत के लापा गांव गारी स्थित हाई स्कूल की चारदीवारी को भी हाथियों ने तोड़ दिया। स्कूल परिसर में घुसकर मुख्य दरवाजा तोड़ते हुए हाथियों ने मध्याह्न भोजन के लिए रखे चावल और आलू खा लिए तथा काफी मात्रा में अनाज को नष्ट कर दिया।14 हाथियों का झुंड कर्रा में मचा रहा उत्पातबकासुर पंचायत की मुखिया पूनम बारला ने बताया कि 14 जंगली हाथियों का झुंड कई दिनों से इलाके में आतंक मचा रहा है। यह झुंड खेतों में रखे धान और अन्य फसलों को लगातार बर्बाद कर ग्रामीणों की आजीविका पर संकट खड़ा कर रहा है। ग्रामीण रातभर पहरा देने को मजबूर हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद वन विभाग की ओर से ठोस पहल नहीं की जा रही है। हाथियों के भय में लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षात्मक कदम उठाने और हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर भेजने की मांग की है।जयपुर पंचायत में सब्जी की फसल रौंदीरनिया प्रखंड की जयपुर पंचायत के गड़ाहातू गांव में हाथियों ने गत रविवार की रात को ही किसान बीरेन्द्र साहू के खेत में लगी फूलगोभी की फसल को रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। इससे उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें