मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

जंगली हाथी ने कचरा प्रबंधन प्लांट में मचाया उत्पात, दो घंटे बाद वन विभाग ने संभाला मोर्चा

पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार देर रात हवाई पट्टी परिसर में स्थित ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन प्लांट में एक जंगली हाथी घुस गया।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन87 बार पढ़ा गया
जंगली हाथी ने कचरा प्रबंधन प्लांट में मचाया उत्पात, दो घंटे बाद वन विभाग ने संभाला मोर्चा

पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार देर रात हवाई पट्टी परिसर में स्थित ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन प्लांट में एक जंगली हाथी घुस गया। हाथी ने करीब दो घंटे तक प्लांट परिसर में घूमकर जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हाथी के पहुंचने से वहां ड्यूटी पर तैनात नाइट गार्ड के बीच अफरा-तफरी मच गयी और उन्होंने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचायी।

जानकारी के अनुसार, देर रात हाथी हवाई पट्टी परिसर की ओर से होते हुए कचरा प्रबंधन प्लांट के मुख्य द्वार तक पहुंचा। इसके बाद उसने मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त कर परिसर के अंदर प्रवेश कर लिया। प्लांट के भीतर पहुंचने के बाद हाथी ने अलग-अलग स्थानों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान कार्यालय में लगे कांच के दरवाजे और खिड़कियां भी उसकी चपेट में आ गयीं और क्षतिग्रस्त हो गयीं।

हाथी के परिसर में घुसने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी भयभीत हो गये। नाइट गार्ड ने सामने से हाथी को आते देखा तो वह सुरक्षित स्थान पर जाकर छिप गया। करीब दो घंटे तक हाथी के परिसर में रहने के बाद उसके बाहर निकलने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

प्लांट का संचालन करने वाली पायोनियर कंपनी के इंचार्ज गौरव शर्मा ने बताया कि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले कुछ समय से जंगली हाथियों की गतिविधियां बढ़ी हैं।

प्लांट के आसपास भी हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी एक हाथी प्लांट परिसर में घुस आया था और उस समय भी काफी नुकसान हुआ था। लगातार दूसरी बार हाथी के प्लांट में प्रवेश करने से कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है।

गौरव शर्मा के मुताबिक, हाथी ने मुख्य गेट के अलावा कार्यालय के शीशे के दरवाजों और खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया है।

वहीं वन विभाग से प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें