मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

पत्नी पर भाई और प्रेमी की मदद से पति की हत्या का आरोप, शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उत्तर

24 परगना, 11 फरवरी । उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर के शिमुलतला

इलाके में एक शनिवार शाम स्थानीय लोगों ने एक युवक के शव को सड़क पर रखकर

विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अशोकनगर थाने की पुलिस

ने मृतक की पत्नी सविता और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल,

बारासात रेलवे पुलिस ने शनिवार सुबह बारासात के नापारा में रेलवे कार शेड

इलाके में रेलवे लाइन के किनारे से हराधन रॉय (35) का शव बरामद किया था।

शनिवार रात शव अशोकनगर के शिमुलतला पहुंचने पर स्थानीय लोग उग्र हो गए और

आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख विरोध प्रदर्शन

करने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हराधन अशोकनगर नगर

पालिका के वार्ड नंबर 22 के शिमुलतला इलाके के निवासी थे। कुछ साल पहले

सविता की शादी हराधन से हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं।

स्थानीय

सूत्रों के अनुसार, सविता बरसात के एक बार में डांसर का काम करती है। आरोप

है कि सविता काफी समय से विवाहेतर संबंध में थी। इसको लेकर पति-पत्नी में

विवाद था। विवाद को निपटाने के लिए क्षेत्र में मध्यस्थता बैठकें भी हुईं

थी। बाद में सविता अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी।

उधर,

हराधन तीन माह पहले मजदूरी करने ओडिशा गए था। परिवार के मुताबिक, सविता ने

हाल ही में अपने पति को फोन किया और साथ रहने के लिए अशोकनगर चलने को कहा।

पत्नी की बात सुनकर हराधन एक सप्ताह पहले लौट आया और बारासात में किराये

के मकान में रहने लगा। इसके बाद शनिवार सुबह रेल पुलिस ने शव को बरामद किया

और शाम को जब शव अशोकनगर पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो गए

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें