मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

अमिताभ बच्चन को जीने की ताकत कौन देता है? सोशल मीडिया पर फैंस संग बात की शेयर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमिताभ बच्चन को जीने की ताकत कौन देता है? सोशल मीडिया पर फैंस संग बात की शेयर

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार शाम को मुंबई स्थित अपने आवास जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात की और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। फैंस ने भी एक्टर पर प्यार बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अपने-अपने फोन निकालकर उनकी फोटो क्लिक करने लगे।

इस प्यारी मुलाकात की झलकियों को अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जनता से मुलाकात का फोटो शेयर कर लिखा, "मुस्कुराहटें जो मुझे जीने देती हैं और अस्तित्व में रहने और काम करने में मदद करती हैं।"

इस पर एक प्रशंसक ने कमेंट किया, "और आप ही हैं जिसकी वजह से हम जैसे लाखों लोग मुस्कुराते हैं सर, आपका जुनून हमें हमेशा ज़िंदा, प्रेरित और गौरवान्वित रखता है। ढेर सारा प्यार और सम्मान।"

एक अन्य ने लिखा, "आपके प्रशंसकों का प्यार और समर्थन सचमुच अविश्वसनीय है, सर।

प्रेरणा देते रहिए।" एक ने लिखा, "आपके शब्द और आपका काम हमें हर दिन प्रेरित करते रहते हैं, सर।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, आपको देखकर एक अलग ही एहसास होता है। आप लोगों को जो प्यार देते हैं, वो अविश्वसनीय है सर। ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि हम आपकी इतनी कद्र क्यों करते हैं।"

किसी भी अभिनेता के फैंस का प्यार ही उसे फर्श से अर्श तक ले जाता है और दर्शकों की बदौलत ही कोई एक्टर सुपरस्टार बन पाता है।

इसलिए पिछले चार दशकों से अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने फैंस से मिलने आते हैं। इस परंपरा को 'रविवार दर्शन' भी कहा जाता है। फैंस शाम को तय समय पर अभिनेता से मिलने के लिए बाहर इक्ट्ठा होना शुरू कर देते हैं।

फिलहाल अभिनेता रियलिटी गेम शो "कौन बनेगा करोड़पति 17" को होस्ट कर रहे हैं। यहां वे अलग-अलग सिलेब्स के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। आने वाले एपिसोड में शो में अभिनेता-हास्य कलाकार सुदेश लहरी और कीकू शारदा दिखने वाले हैं। शो के कई प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं। एक प्रोमो में कॉमेडियन सुदेश लहरी ने अपने बचपन की यादें शेयर की और बताया कि गरीबी की वजह से वे कभी भी स्कूल नहीं जा पाए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें