मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:06 · नई दिल्ली संस्करण

बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित हुईं रसिका दुग्गल, बोलीं- 'नीति सिंह' खास किरदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित हुईं रसिका दुग्गल, बोलीं- 'नीति सिंह' खास किरदार

मुंबई। भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम 2026) में अभिनेत्री रसिका दुग्गल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (सीरीज) से नवाजा गया है। गुरुवार को अभिनेत्री ने पुरस्कार मिलने की खुशी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की।

रसिका दुग्गल ने इंस्टाग्राम पर पुरस्कार लेते हुए वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे मेलबर्न में पुरस्कार लेती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने पुरस्कार मिलने पर सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, "'दिल्ली क्राइम सीजन-3' के लिए मेलबर्न में बेस्ट एक्टर (सीरीज) का अवॉर्ड मिला। इस सम्मान और यादगार रात के लिए आईएफएफएम और मेरी प्यारी दिल्ली क्राइम की पूरी टीम को दिल से शुक्रिया।

आप सभी के शानदार टैलेंट की वजह से पर्दे पर के पल यादगार बने।"

दरअसल, अभिनेत्री को भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम 2026) में उनकी वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' में 'नीति सिंह' के शानदार किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (सीरीज) का पुरस्कार मिला है।

वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' में रसिका दुग्गल ने पुलिस अधिकारी नीति सिंह (एसीपी/आईपीएस अधिकारी) का दमदार किरदार निभाया है। उनके इस सीजन के सफर में एक कठिन और पेचीदा मामले के साथ-साथ उनके निजी जीवन के संघर्ष और ट्रॉमा को भी बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है।

यह सीजन मुख्य रूप से मानव तस्करी और महिला/बाल तस्करी के एक बड़े और खतरनाक रैकेट पर आधारित है।

कहानी की शुरुआत असम में एक ट्रकों और मामलों की छानबीन से होती है, जो बाद में दिल्ली और देश के कई अन्य हिस्सों से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करती है। इसमें एक रहस्यमयी और खूंखार माफिया किरदार 'बड़ी दीदी' और हुमा कुरैशी के अभिनय को काफी सराहा गया है। यह सीरीज भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाली और पुलिस की जांच पर आधारित एक बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर है।

इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज का निर्देशन तनुज चोपड़ा ने किया है। सीरीज में रसिका के साथ-साथ शेफाली शाह (डीसीपी/डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी), हुमा कुरैशी (खतरनाक विलेन 'बड़ी दीदी'), राजेश तैलंग और सयानी गुप्ता अहम भूमिकाओं में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें