मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:06 · नई दिल्ली संस्करण

जेनेलिया देशमुख बोलीं- काफी समय बाद इतनी अच्छी कहानी देखने को मिली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जेनेलिया देशमुख बोलीं- काफी समय बाद इतनी अच्छी कहानी देखने को मिली

मुंबई। कुछ कहानियां इतिहास के उन पन्नों से अवगत करवाने के लिए प्रदर्शित की जाती हैं, जो पुराने दस्तावेजों में दबी होती हैं। हालिया रिलीज ऐतिहासिक वॉर ड्रामा वेब सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' कुछ ऐसी ही कहानी पेश करती है। गुरुवार को अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने जमकर सराहना की।

सीरीज को मनोरंजन जगत से काफी सपोर्ट देखने को मिल रहा है। अभिनेता अजय देवगन, गजराज राव के बाद अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख भी सीरीज की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाई।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सीरीज का पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्होंने सभी को सीरीज की जमकर तारीफ करने के साथ-साथ देखने की अपील की।

जेनेलिया ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने काफी समय बाद शानदार प्रोजेक्ट देखा है। अपने पोस्ट में उन्होंने सिद्धार्थ और जिम्मी शेरगिल की सराहना करने के साथ सभी कलाकारों और क्रू को बधाई दी।

अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने लिखा, "जब कोई माता-पिता अपने बच्चों के कोई फिल्म देखने के लिए कहता है, तो बस इतना समझिए कि वो फिल्म दिल से बनी है और बहुत खास है।

सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर ने मुझे बिल्कुल यही एहसास करवाया है। काफी समय के बाद इतनी अच्छी और दिल छू लेने वाली कहानी देखी। सिद्धार्थ, तुम पर मुझे गर्व है, जिम्मी शेरगिल को भी ढेर सारी शुभकामानएं, प्यार और बधाई।"

इसके साथ ही अभिनेत्री ने फिल्म के मुख्य कलाकारों को टैग किया, साथ ही, सभी के बेहतरीन काम की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा, "सीरीज के सभी कलाकारों और पूरी कास्ट और क्रू, आप सभी कमाल के थे।"

'ऑपरेशन सफेद सागर' 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना (आईएएफ) द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक उच्च-तुंगता हवाई मिशन की सच्ची और अनकही कहानी पर आधारित है।

इस सीरीज की खासियत यह है कि यह युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि पायलटों के व्यक्तिगत जीवन, उनकी ट्रेनिंग, परिवारों की चिंता और सैनिकों के मानवीय जज्बे को भी गहराई से दर्शाती है।

ओनी सेन द्वारा निर्देशित सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, दीया मिर्जा, अभय वर्मा, आदिल हुसैन और प्राजक्ता कोली समेत कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। 6 एपिसोड वाली सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें