मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

कहां भगवान राम और कहां ये...', केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का राहुल गांधी से सवाल- सावरकर का योगदान भी पता है?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर उनपर तंज कसा है. उन्होंने राहुल से सवाल किया, क्या वह सावरकर के योगदान के बारे में जानते हैं

(27 march) | आपराधिक मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद देश की संसद में घमासान मचा हुआ है. विपक्षी दल और सरकार एक दूसरे पर हमलावर हैं. आज के सत्र में भी इस मामले पर गतिरोध देखा गया. ऐसे में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गाँधी पर जमकर बरसे. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, कहां भगवान राम और कहां ये लोग (विपक्षी दलों के नेता).

केंद्रीय मंत्री ने कहा, राहुल गांधी कहते हैं कि मैं माफी नहीं मांगूगा क्योंकि मैं सावरकर नहीं हूं. लेकिन क्या वह यह जानते हैं कि वीर सावरकर का अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई में क्या योगदान रहा. उन्होंने कहा, यह ठीक उसी तरह है जैसे घोड़ों के साथ गधों की रेस हो रही हो.

'मेलोड्रामा करने की नहीं है कोई जरूरत'हरदीप सिंह पुरी ने कहा, कांग्रेस और विपक्षी दलों को मेलोड्रामा छोड़ करके आपस में आत्म मंथन करना चाहिए कि आखिर कानून व्यवस्था और राजनीति में क्या चलता है और क्या नहीं चलता है.

उन्होंने कहा, उनका फैसला एक दिन जनता जरूर करेगी, अभी उनको कोर्ट ने प्रक्रिया का पालन करते हुए सजा दी है, इसलिए उनको कानून और संविधान का सम्मान किया जाना चाहिए.

अनुराग ठाकुर ने भी किया पलटवारकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, पिछड़ों का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहने वाला है. उनके काले कारनामे हमसे नहीं छिपेंगे. उन्होंने कहा, कांग्रेस के काले कारनामे छिपने वाले नहीं हैं और इसके लिए कोर्ट भी नहीं मान रही है. उन्होंने कहा, राहुल गांधी कभी भी सावरकर नहीं हो सकते हैं, उनके लिए हर बार विदेश जाना होता है. अनुराग ने आगे कहा, गांधी परिवार हमेशा से खुद को देश के कानून और संविधान से ऊपर समझता आया है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें