मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में जब घर से उठे एक साथ पांच जनाजे ताे लाेगाें की भर आईं आंखे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कानपुर में जब घर से उठे एक साथ पांच जनाजे ताे लाेगाें की भर आईं आंखे

शाम होते ही एक बार फिर आग ने जताई अपनी मौजूदगी, समय रहते पाया गया काबूकानपुर। चमनगंज थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में रविवार रात आगजनी में मारे गए एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव सोमवार शाम एंबुलेंस के जरिए घर पर ले जाए गये। शवाें के आते ही मौके पर मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। इसी बीच एक और चौका देने वाली घटना भी सामने आई और शाम को एक बार फिर बिल्डिंग में आग धधकने लगी। हालांकि मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। एक साथ घर से उठे पांच जनाजों को देख सभी की आंखे नम हो गईं। शवों को ईदगाह कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया।शॉर्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर दानिश का हंसता खेलता परिवार पल भर में उजड़ गया। इस घटना में पति-पत्नी और तीन बच्चे जिंदा जल गये थे। सुबह करीब पांच बजे पांचाें शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दमकल और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के लहजे से इमारत को अपने कब्जे में ले लिया।दूसरी तरफ हादसे का शिकार हुए परिवार के अन्य सदस्य पोस्टमार्टम करवाने भी नहीं गए क्योंकि इस घटना के बाद से ही बाकी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदारों और दोस्तों ने अस्पताल की कार्रवाई को पूरी कराई। जैसे ही शाम को एंबुलेंस की आवाज सुनाई दी। तो लोग एक झलक पाने के लिए शवों की तरफ भागे।नेपाल से कानपुर पहुंचे दानिश की पत्नी के मायके पक्ष के लोग बेटी और दामाद की लाशें देख चीख चीखकर रोने लगे। दानिश के पिता को बेटे की मौत का गम कुछ इस कदर लगा कि वह बार-बार अल्लाह से अपने बेटे बहू और पौत्रियों को वापस बुलाने की दुआ करते रहे।जैसे ही परिवार के पांचों सदस्यों के जनाजे एक साथ ईदगाह स्थित कब्रिस्तान जाने के लिए उठे तो चारों तरफ चीख पुकार मच गई। मौके में मौजूद सभी लोगों ने नम आंखों से पांचों को अंतिम बार अलविदा कहा, उधर कब्रिस्तान में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शवाें को दफन किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें