मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:23 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड को घोषणाओं का प्लेटफॉर्म न बनाएं प्रधानमंत्री : कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड को घोषणाओं का प्लेटफॉर्म न बनाएं प्रधानमंत्री : कांग्रेस

रांची। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए आज तक केंद्र सरकार से क्या मिला यह प्रधानमंत्री बताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता झारखंड में पूछ रहे हैं कि क्या मिला। इसका जवाब उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर पूछना चाहिए और बताना चाहिए केंद्र सरकार से झारखंड वासियों को क्या मिला। आज हर झारखंडी प्रधानमंत्री से जानना चाहेगी कि झारखंड को उसका हक कब मिलेगा।उन्होंने मंगलवार को कहा कि सरना कोड कब मिलेगा,पिछड़ों का हक कब मिलेगा,झारखंड का 136000 करोड़ कब मिलेगा,किसानों को उनका हक कब मिलेगा, आदिवासियों को अधिकार कब मिलेगा। प्रधानमंत्री को उसका जवाब यहां की जनता को देना चाहिए। झारखंड को घोषणाओं में ही जगह ना दे बल्कि झारखंडियों को उनका वाजीब हक मिलना चाहिए,अपने हक के लिए यदि हमें संघर्ष करना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। झारखंड अलग राज्य के निर्माण का श्रेय भाजपा लेने का प्रयास करती रहती है लेकिन जनता जानती है कि इसके लिए किसने संघर्ष किया। झारखंड के विकास में बाधक तत्वों की पहचान हो गई है। अपने राजनीतिक हितों के लिए भाजपा के नेता झारखंड को सांप्रदायिक आग में झोंकने की कोशिश में लगे हैं,सत्ता पाने की लालसा में यहां के सौहार्द को बिगाड़ने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। पूरी केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सुनियोजित अभियान के तहत झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में जहर उगलने का काम कर रहे हैं इसका जवाब उन्हें जरूर मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें