मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल: संदेशखाली में चुनाव के बाद हिंसा, गोलीबारी में पुलिस और केंद्रीय बलों के 5 जवान घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल: संदेशखाली में चुनाव के बाद हिंसा, गोलीबारी में पुलिस और केंद्रीय बलों के 5 जवान घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी हिंसक घटनाओं का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर रात संदेशखाली में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। इस दौरान गोलीबारी में पुलिस और केंद्रीय बलों के 5 जवान भी घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, न्याजत पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत संदेशखाली में ग्रामीणों को डराने-धमकाने की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम पर हमला किया गया। हमले में तीन पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल के दो जवान घायल हो गए। सभी घायल जवानों को कोलकाता के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर सॉकेट बम बरामद किए और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

एक स्थानीय महिला ने बताया, "पुलिस आई थी। हमें कुछ नहीं पता। हम अपने परिवार के साथ घर के अंदर थे। पुलिस हमारे घर में घुसी और मेरे पति को अपने साथ ले गई। मेरे पति बेकसूर हैं। मुझे नहीं पता कि वे उन्हें क्यों ले जा रहे हैं..."

एक अन्य महिला ने कहा, "कुछ लोगों का एक समूह इधर-उधर घूम रहा था। वे कुछ जगहों को नुकसान पहुंचा रहे थे और अफरा-तफरी मचा रहे थे। जब उन्होंने पुलिस को देखा, तो सभी अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे और अचानक गोलीबारी शुरू हो गई।

हमें समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा था।"

ज्ञात है कि पश्चिम बंगाल का संदेशखाली क्षेत्र ममता बनर्जी की सरकार में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, जमीनों पर जबरन कब्जे और यातनाओं के आरोपों के बाद चर्चा में आया था। इन घटनाओं में टीएमसी नेताओं पर गंभीर आरोप लगे थे। हालांकि, इस बार संदेशखाली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। भाजपा के उम्मीदवार सनत सरदार ने 17,510 वोटों के अंतर से टीएमसी की झारना सरदार को हराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें