मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

अचानक सीने में दर्द की शिकायत, बंगाल विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अचानक सीने में दर्द की शिकायत, बंगाल विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथींद्र बोस को शुक्रवार रात सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद ईएम बाईपास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, तत्काल चिकित्सा शुरू होने के बाद अब उनकी स्थिति स्थिर है और वे लगातार वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि, शुक्रवार को स्पीकर रथींद्र बोस ने विधानसभा परिसर में आयोजित महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने दिन भर कई अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की। रात को कार्यक्रम से घर लौटने के बाद अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए।

अस्पताल पहुंचने पर आपातकालीन विभाग के चिकित्सकों ने बिना समय गंवाए उनका इलाज शुरू किया और कई आवश्यक स्वास्थ्य जांच भी कीं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, हालांकि एहतियात के तौर पर उन्हें अभी अस्पताल में ही आब्जर्वेशन (निगरानी) में रखा गया है।

गौरतलब है कि, रथींद्र बोस इसी साल पंद्रह मई को निर्विरोध पश्चिम बंगाल विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए थे। वे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। बाद में सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले रथींद्र बोस कूचबिहार दक्षिण सीट से भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत डे भौमिक को 23 हजार से अधिक मतों के बड़े अंतर से पराजित किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें