मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:06 · नई दिल्ली संस्करण

मालदा के कारोबारियों ने बढ़ाया मदद का हाथ, भूतनी के लिए भेजी 10 ट्रक राहत सामग्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मालदा के कारोबारियों ने बढ़ाया मदद का हाथ, भूतनी के लिए भेजी 10 ट्रक राहत सामग्री

मालदा । मालदा मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री समेत कई कारोबारी संगठनों की पहल पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 10 ट्रक राहत सामग्री जिला प्रशासन को सौंपी गई। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मालदा जिला प्रशासनिक भवन परिसर से कई वाहनों में राहत सामग्री लेकर भूतनी के लिए रवाना किया गया।इस मौके पर मालदा के जिलाधिकारी राजनवीर सिंह कपूर, राज्य विधानसभा के मुख्य सचेतक तथा इंग्लिशबाजार के भाजपा विधायक अम्लान भादुड़ी, मालदा मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के जिलाध्यक्ष उज्ज्वल साहा, उपाध्यक्ष सुभाष हलदर, संयुक्त सचिव शैलेश विश्वास, सूचना प्रौद्योगिकी शाखा के प्रभारी संप्रीत चक्रवर्ती, कार्यकारी सदस्य अविनाश साहा, सदस्य सौम्यदीप चौधरी, अमित घोष समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा उद्योगपति विधान राय, विकास शर्मा और राजेंद्र जैन भी उपस्थित थे।कारोबारी संगठनों की ओर से बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए चावल, दाल, आलू, मच्छरदानी, चादर समेत कई आवश्यक सामग्री भेजी गई। बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच प्रशासन के साथ कारोबारी समुदाय की यह पहल प्रभावित लोगों तक जल्द राहत सामग्री पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें