मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:06 · नई दिल्ली संस्करण

गणेश पूजा समारोह में नजर आईं नाजिया इलाही खान, दमदम में कार्यक्रम में हुईं शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गणेश पूजा समारोह में नजर आईं नाजिया इलाही खान, दमदम में कार्यक्रम में हुईं शामिल

कोलकाता। कोलकाता के दमदम स्थित गणेश पूजा उत्सव में मंगलवार देर रात प्रसिद्ध अधिवक्ता नाजिया इलाही खान शामिल हुईं। वह रात करीब 12:45 बजे पूजा समारोह में पहुंचीं। मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट संघ की ओर से आयोजित गणेश पूजा उत्सव में उन्होंने भगवान गणेश का वंदन किया और मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में नाजिया इलाही खान ने कहा कि पूजा केवल अच्छे पकवान और नए कपड़े पहनने तक सीमित नहीं है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज और संस्कृति को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि पूजा का मंच पवित्र होना चाहिए और मंच को पवित्र बनाए रखने की जिम्मेदारी पूजा का आयोजन करने वालों की है।

मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में ‘जेहाद’, ‘जेहादी मानसिकता’ और ‘जेहादी लोगों’ से दूरी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जितना ऐसी मानसिकता से दूर रहेगा, उतना ही फलेगा-फूलेगा और आगे बढ़ेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए ऐसी मानसिकता से दूरी जरूरी है। अपने भाषण में उन्होंने पश्चिम बंगाल के बदलते राजनीतिक-सामाजिक माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य अब ‘भगवा’, ‘रामनाथ’ और ‘महादेव का स्थान’ बन चुका है।

संबोधन के दौरान नाजिया इलाही खान ने मंच से उपस्थित लोगों के साथ ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए। उनके संबोधन के दौरान पूजा समारोह में मौजूद लोगों ने भी नारे लगाए।

दमदम में आयोजित इस गणेश पूजा उत्सव में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम स्थल पर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें