मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल: धमकी भरे ईमेल के बाद बिना सुरक्षा कोलकाता में सड़क पर उतरेंगे राज्यपाल सीवी आनंद बोस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल: धमकी भरे ईमेल के बाद बिना सुरक्षा कोलकाता में सड़क पर उतरेंगे राज्यपाल सीवी आनंद बोस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बावजूद बिना किसी सुरक्षा के कोलकाता की सड़क पर निकलने का फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की कि वह शुक्रवार को बिना किसी सिक्योरिटी कवर के कोलकाता की सड़कों पर निकलेंगे।

लोकभवन (पहले राजभवन) के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अपने भरोसेमंद लोगों से कहा है कि धमकी भरे ईमेल की उन्हें बिल्कुल भी चिंता नहीं है, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि पश्चिम बंगाल के लोग उनकी रक्षा करेंगे। हालांकि, राज्यपाल किस समय कोलकाता की सड़कों पर घूमेंगे और वे कौन-सा रास्ता अपनाएंगे, इसकी जानकारी अभी उनके कार्यालय से नहीं दी गई है।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस को एक ईमेल के जरिए गुरुवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

जब यह ईमेल लोकभवन के स्टाफ के नोटिस में आया, तो इस मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गई और राज्यपाल की सुरक्षा को बदलने का फैसला लिया गया। बता दें कि राज्यपाल को 'जेड' प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलती है, जिसमें कोलकाता पुलिस और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के अधिकारी और जवान होते हैं।

सूत्र ने कहा, "यह पहली बार नहीं है कि राज्यपाल को इस तरह की धमकियां मिली हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

इसलिए, लोकभवन में और किसी भी आधिकारिक दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव पर चर्चा हो रही है।"

सूत्र ने यह भी कहा कि राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के प्रस्ताव पर गुरुवार आधी रात को ही एक आपात बैठक हुई।

लोकभवन में मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और सुरक्षा में बदलाव के लिए जरूरी चीजों पर सुझाव दिए गए। हालांकि, अब तक इस मामले पर गवर्नर के ऑफिस से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

राज्यपाल ने कोलकाता में बिना सुरक्षा के निकलने का यह फैसला उस समय किया है, जब कोलकाता में शुक्रवार को दोपहर दो बजे तृणमूल कांग्रेस की रैली होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस रैली के जरिए पिछले दिन आई-पैक के कार्यालय और सह-संस्थापक प्रतीक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी का विरोध करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें