मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज, 'आलू लेलो, कांदे लेलो' के साथ लौटे अक्षय कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज, 'आलू लेलो, कांदे लेलो' के साथ लौटे अक्षय कुमार

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उस्ताह बना हुआ था। सोमवार को मेकर्स ने इसका धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, "इस जंगल में अब दहाड़ भी होगी और शोर भी होगा। 'वेलकम टू द जंगल' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।"

फिल्म के आइकॉनिक टाइटल ट्रैक को बिल्कुल नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। गाने में 'वेलकम' का म्यूजिक इस्तेमाल करने के साथ-साथ कुछ मशहूर डायलॉग भी शामिल किए गए हैं।

टाइटल ट्रैक की शुरुआत में ही अक्षय, नाना पाटेकर के मशहूर डायलॉग को दोहराते नजर आते हैं, "आलू लेलो, कांदे लेलो..."। इसके अलावा, गाने के आखिर में अक्षय का एक और बेहद लोकप्रिय डायलॉग 'मिरेकल-मिरेकल' भी सुनाई देता है।

वहीं, गाने ने सभी स्टार्स के बीच केमेस्ट्री सभी को गुदगुदा रही है। इसमें जॉनी लिवर और नाना पाटेकर की नोक-झोक देखने को मिलती है। वहीं, रवीना और सुनील शेट्टी का खास अंदाज इसे और भी ज्यादा मजेदार बना रहा है।

गाना दिखने में जितना शानदार और ग्रैंड है, उतना ही इसे सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। यह टाइटल ट्रैक सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इससे पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज किया था, जिसने दर्शकों को नोस्टेल्जिया का एहसास कराया था।

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जो अपने आइकॉनिक अंदाज में वापसी कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट शामिल है, जिसमें अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जॉनी लीवर समेत कई कलाकार नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें