मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

बाल विवाह कानून का डर, नाबालिगों को छोड़ फरार हुए युवक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाल विवाह कानून का डर, नाबालिगों को छोड़ फरार हुए युवक

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले में नाबालिग विवाह से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग किशोरियों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सूचित किया गया। नाबालिग होने की जानकारी मिलते ही दोनों युवक शादी से पीछे हट गए और किशोरियों को एक रिश्तेदार के घर छोड़कर फरार हो गए।पुलिस सूत्रों के अनुसार, सबंग थाना क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनें, एक नौवीं और दूसरी सातवीं कक्षा की छात्रा, दुर्गापूजा के दौरान भूपतिनगर थाना क्षेत्र के एक युवक के संपर्क में आई थीं। धीरे-धीरे बड़ी बहन का युवक से प्रेम संबंध बन गया। बाद में युवक के एक मित्र का छोटी बहन से भी प्रेम संबंध हो गया। कुछ महीनों बाद दोनों बहनों ने शादी का निर्णय लिया और छह दिन पहले घर छोड़कर भूपतिनगर पहुंच गईं।बताया गया है कि दोनों नाबालिगों को लेकर युवक अपने एक रिश्तेदार के घर गया था। किशोरियों की उम्र की जानकारी मिलने पर रिश्तेदार ने बाल विवाह कानून के तहत सजा की आशंका जताई। इसके बाद युवक घबराकर दोनों किशोरियों को वहीं छोड़कर फरार हो गये। बाद में उक्त रिश्तेदार ने भी घर में ताला लगाकर स्थान छोड़ दिया।इस बीच, पड़ोसियों के माध्यम से किशोरियों के पिता को सूचना दी गई। पिता ने सबंग थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर भूपतिनगर थाना पुलिस की मदद से सोमवार शाम को दोनों किशोरियों को बरामद किया।पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों किशोरियों को मेदिनीपुर स्थित एक सरकारी बाल संरक्षण गृह में रखा गया है। फरार दोनों युवकों की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें