मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

हमें जन-जन के बीच जाकर नरेन्द्र मोदी के संदेश को पहुंचाना है : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

झामुमो, राजद, कांग्रेस छोड़कर बड़ी संख्या में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आयोजित मिलन समारोह में झामुमो, कांग्रेस, राजद छोड़कर बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का पटका पहनाकर पूर्व सांसद घुरन राम, माधवचंद्र महतो, ब्रजेंद्र हेमरोम, राजेंद्र मुंडा सहित उनके समर्थकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष, आरती कुजूर, बालमुकुंद सहाय और सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक ने किया। उपस्थित लोगों को 8980808080 पर ऑनलाइन सदस्यता भी ग्रहण कराई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि 2024 में देश की जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। हमें जन-जन के बीच जाकर नरेन्द्र मोदी के संदेश को पहुंचाना है। नरेन्द्र मोदी ने जो 400 पार का लक्ष्य दिया है उसे पूरा करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित पिछड़े सभी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि अटल सरकार से शुरू हुई विकास यात्रा को मोदी ने तेजी से आगे बढ़ाया है। जनधन खाता, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान योजना, प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज, उज्जवला गैस योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंची हैं। मोदी सरकार ने देश का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ाया है। आज तिरंगा की ताकत को दुनिया पहचान रही। सबका साथ सबका विकास तेजी से धरातल पर उतर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार हो रहा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके किए का परिमाण भुगतना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने यदि लीक नहीं बदली तो उन्हें भी ऐसे ही परिणाम के लिए तैयार रहना पड़ेगा। माधव चंद्र महतो ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा का जनाधार बढ़ता ही जा रहा। इनके साथ कार्य करने का पुराना अनुभव है। ये हमारे राम हैं और मैं उनका हनुमान।

पूर्व सांसद घूरन राम ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा ही आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी समाज का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज तेजी से विकास कर रहा। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश नेतृत्व जो जिम्मेवारी देगा उसे पूरा कराने में पूरी ताकत झोंक दूंगा।

ब्रजेंद हेमरोम ने कहा कि झामुमो के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार ने राज्य को आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा दिया है। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाएंगे। राजेंद्र मुंडा ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होकर आज खुशी और गर्व का अनुभव कर रहा हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें