मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

पुजारियों और मुअज्जिनों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी : ममता बनर्जी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुजारियों और मुअज्जिनों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी : ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को पुजारियों और मुअज्जिनों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बढ़ोतरी के बाद अब पुजारियों और मुअज्जिनों को हर महीने दो हजार रुपये का मानदेय मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन लोगों की सेवा समाज के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुजारियों और मुअज्जिनों की ओर से जो नए आवेदन विधिवत जमा किए गए थे, उन्हें भी राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है।ममता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार ऐसे वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर समुदाय और हर परंपरा का सम्मान और संरक्षण हो। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि समाज की आध्यात्मिक विरासत के संरक्षकों को उचित पहचान और सहयोग मिले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें