मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में जल्द होगा जल संसाधन आयोग का गठन : चम्पाई सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन बुधवार काे

सदन में जल संसाधन मंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में जल्दी ही जल

संसाधन आयोग का गठन किया जायेगा। आयोग का गठन हो जाने के बाद राज्य में

वृहद जलाशय का रोड मैप सरकार की ओर से तैयार किया जायेगा। वृहद जलाशय से

केनाल या पाइप लाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने का काम सरकार करेगी।

योजना

के बारे में जानकारी देते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा कि हर खेत तक पानी

पहुंचाने का काम पाइप लाइन से ही संभव है। साथ ही मंत्री ने बताया कि राज्य

में सुखाड़ को लेकर कृषि विभाग हर सप्ताह स्थिति का आकलन कर रहा है।

चम्पाई ने कहा कि सुखाड़ से निबटने के लिए स्थायी समाधान की कार्य योजना भी

तैयार की जाएगी। अगस्त के अंतिम में विभाग केंद्र सरकार को सुखाड़ की

रिपोर्ट भेजेगा। वहीं, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सदन में जानकारी

दी है कि वर्ष 2024-25 में विभाग ने मोटा अनाज के लिए 50 करोड़ रुपये का

निर्धारण किया है।

दरअसल, प्रदीप यादव ने सदन में ध्यानाकर्ष

प्रश्न के जरिए सुखाड़ पर सरकार की तैयारी पर सवाल पूछा था। प्रदीप यादव ने

कहा कि राज्य में मात्र 10 प्रतिशत धान की रोपाई हुई है। उन्होंने राज्य

में सिंचित भूमि का प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जोर दिया। कहा कि सिंचित भूमि

का प्रतिशत बढ़ाने से ही राज्य के किसानों को आर्थिक अभाव के कुचक्र से

बाहर निकाला जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें