मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

वक्फ संशोधन विधेयक सरकार का ऐतिहासिक : डा.शालिनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। भाजपा नेत्री एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की संयोजिका डा.शालिनी अली ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक सरकार का ऐतिहासिक और समाजहित में लिया गया निर्णय है। डा.शालिनी अली ने कहा कि वक्फ एक पवित्र सामाजिक और धार्मिक संस्था है। जिसका मूल उद्देश्य मुस्लिम समाज के गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद वर्गो के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास की व्यवस्था करना है। लेकिन दुर्भाग्यवश वर्षों से यह संस्था लैंड माफियाओं, भ्रष्ट तत्वों और लैंड जिहाद जैसी गतिविधियों का शिकार रही है।उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्डों में दो महिलाओं की भागीदारी अब अनिवार्य की गई है, जो मुस्लिम महिलाओं को निर्णय-निर्माण की मुख्यधारा में लाने का स्वागत योग्य और साहसिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वक्फ संपत्तियों का अपने हित में प्रयोग कर रहे हैं। सरकार द्वारा किए गए संशोधन से वक्फ संपत्तियों का दुरूपयोग पर रोक लगेगी और गरीबों को इसका लाभ मिल्रेगा। उन्होंने ’बत्ती गुल’ कर वक्फ कानून के विरोध में किए गए प्रदर्शन को राजनीतिक स्टंट बताते हुए कहा कि कुछ लोग अपने हित के लिए समाज को गुमराह कर इस बत्ती गुल जैसे आयोजन कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें