वृंदा करात ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत की पत्नी से की मुलाकात
रांची। माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से बुधवार को मुलाकात की। करात ने मुलाकात कर उनके साथ पूरी एकजुटता व्यक्त की। मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा और झारखंड भाजपा के आगे नहीं झुकेगा। इस दौरान करात ने कई विषयों पर बातचीत की।राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाना बनाए जाने के खिलाफ माकपा के जरिये एकजुटता व्यक्त की गयी।





