मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : झांसी-ललितपुर निर्वाचन क्षेत्र में 1381 मतदान केंद्र के 2257 पोलिंग बूथ पर मतदान जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

झांसी,। झांसी-ललितपुर निर्वाचन क्षेत्र में 1381 मतदान केंद्र तथा

2257 पोलिंग बूथ पर सुबह लोकसभा चुनाव-2024 के 5वें चरण का मतदान 20 मई

सोमवार को शुरू हो गया। सुबह 6 बजे से लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर धूप

होने से पूर्व मतदान करने बूथों पर पहुंचे। झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर

2149755 मतदाता चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस, भाजपा, बसपा सहित 10

प्रत्याशियों में किसी एक की किस्मत आज लिखेंगे। मतदान के साथ ही

प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। इनके भाग्य का फैसला 4 जून

को मतगणना के बाद हो सकेगा।

झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर

1131476 पुरुष एवं 1018179 महिला मतदाता हैं। जबिक 100 थर्ड जेंडर मतदाता

हैं। झांसी-ललितपुर निर्वाचन क्षेत्र में 1381 मतदान केंद्र तथा 2257

पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए मतदाताओं के लिए

पहली बार मतदान केंद्र के बाहर छाया का इंतजाम किया गया है। किसी भी तरह की

अप्रिय घटना को रोकने एवं शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा

की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संपूर्ण फोर्स बाहर का लगाया गया है। इसके

अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं। मतदान सुबह 7:00 से

शुरू हो कर शाम 6 बजे तक होगा।

मतदान कर लोकतंत्र को बनाए सशक्त

जिला

निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने मतदाताओं से अपील की है कि ये लोकतंत्र

का महापर्व है इसमें बढ़ चढ़कर भाग लें और मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान

केंद्र पर सभी व्यस्थाएं की गई हैं। मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को

सशक्त बनाएं। मतदान केंद्र पर 100 प्रतिशत बाहर का फोर्स लगाया गया है।

जनपद का फोर्स लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी में रहेगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए

26 जोन और 137 सेक्टर में बांटा गया है। 113 क्रिटिकल पोलिंग सेंटर को

केंद्रीय फोर्स से कवर किया गया है। होमगार्ड को मिलाकर 8200 पुलिसकर्मियों

की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी है सकुशल चुनाव

संपन्न कराए जाएंगे। जिले में 905 मतदान केंद्र बनाए गए हैं मतदान केंद्र

में 1586 बूथ हैं। झांसी जिले को 26 जोन में बांटा गया है। जिनमें 147

सेक्टर शामिल है। जिले में क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जनमें

पोलिंग स्टेशन पर केंद्रीय बल के जवान तैनातों होंगे।

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

इस

बार भारतीय जनता पार्टी से अनुराग शर्मा, कांग्रेस से प्रदीप जैन आदित्य,

बहुजन समाज पार्टी के रवि प्रकाश कुशवाहा के अलावा चंदन सिंह दीपक कुमार

वर्मा इंद्र सिंह गनेश राम, धर्मेंद्र प्रताप, रमेश और लखन लाल अपनी

किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं

वर्तमान सांसद अनुराग शर्मा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप

जैन आदित्य के बीच है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी ने मुकाबला को त्रिकोणीय

बना रखा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें