मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर मतदान 13 मई को, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर 13 मई को

चौथे चरण में मतदान होना है। इन चार सीटों में से एक पलामू सीट एससी के लिए

रिजर्व है जबकि शेष तीन सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। वर्तमान में इन

चारों सीटों में सिंहभूम को छोड़कर बाकी सभी तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा

है।

झारखंड के हिसाब से यहां पहले चरण में सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी

और पलामू में मतदान होना है। इसके लिए रविवार को मतदानकर्मी और सुरक्षा बल

निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। इन सीटों पर सोमवार को सुबह

सात बजे से शाम तक वोट डाले जाएंगे। इससे पहले शनिवार को इन संसदीय

क्षेत्रों में चुनाव प्रचार थम गया। नामांकन से लेकर आखिरी दिन के चुनाव

प्रचार तक इन चारों सीटों के उम्मीदवारों ने जमकर प्रचार किए।

खूंटी-

खूंटी में सीधा मुकाबला भाजपा के अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण

मुंडा के बीच है। वैसे यहां कुल सात प्रत्याशी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान

में उतरे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरीं बबीता

कच्छप को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना

सकती हैं, क्योंकि वह खूंटी में चर्चित पथलगड़ी आंदोलन का नेतृत्व कर चुकी

हैं।

सिंहभूम - भाजपा ने इस चुनाव 2019 में कांग्रेस के टिकट पर

सिंहभूम सीट से जीतने वाली गीता कोड़ा को मैदान में उतारा है जबकि झामुमो

ने जोबा मांझी को मैदान में उतारा है।

लोहरदगा- लोहरदगा सीट पर

वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। इस बार झामुमो के बागी विधायक चमरा लिंडा

ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। वैसे सीधे तौर पर देखें तो मुकाबला

कांग्रेस के सुखदेव भगत और भाजपा के समीर उरांव के बीच है।

पलामू-

पलामू लोकसभा क्षेत्र में इंडी गठबंधन के तहत यह सीट आरजेडी के खाते में गई

है। पार्टी ने ममता भुइंया को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर अंतिम बार

उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी घूरन राम की जीत हुई थी। इस बार घूरन राम

भाजपा में हैं। ममता भुइंया पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा के

प्रत्याशी पिछले दो बार से सांसद रहे राज्य के पूर्व डीजीपी वीडी राम हैं।

अब

सबकी नजरें इस पर हैं कि क्या इन सीटों पर (सिंहभूम छोड़कर) 2019 की तरह

भाजपा फिर से अपनी जीत का झंडा लहरा सकेगी। खूंटी से अर्जुन मुंडा, पलामू

से वीडी राम, लोहरदगा से समीर उरांव और गीता कोड़ा (अब भाजपा) सिंहभूम सीट

से जीत हासिल कर सकेंगे। इंडी गठबंधन की ओर से खूंटी सीट पर कालीचरण मुंडा

(पूर्व विधायक), पलामू से ममता भुईयां, लोहरदगा से सुखदेव भगत (पूर्व

विधायक) और सिंहभूम से जोबा मांझी (पूर्व मंत्री) को उतारा गया है। अब ऐसे

में रोमांचक मुकाबला भी इन सीटों पर दिखने की उम्मीद है।

सोमवार

सुबह 5:30 बजे मॉक पोल होगा। सुबह 9:30 बजे से निर्धारित ऐप पर वोट प्रतिशत

आने लगेंगे। शाम पांच बजे तक के वोटिंग की रिपोर्ट 5:30 बजे तक आ जाएगी।

अंतिम रिपोर्ट रात 12 बजे तक आएगी। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के

रवि कुमार के मुताबिक, सभी मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त सशस्त्र बलों की

तैनाती की गई है। चुनाव शांतिपूर्ण होने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें