मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

प्रत्येक देा घंटे में अपडेट होगा वोटर टर्नआउट, 12 बजे रात तक मिलेगी क्लोजअप पोल रिपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदान को लेकर आम लोगों में तरह-तरह की उत्सुकता रहती है। उनकी उत्सुकता का निराकरण वोटर टर्नआउट ऐप करेगा। ऐप पर जारी डेटा से लोगों को किसी तरह का कोई संदेह नहीं रहेगा, क्योंकि यह पारदर्शी है। उन्होंने बताया कि ऐप पर हर दो घंटे के अंतराल पर अपडेट आता रहेगा। उसमें मतदान की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव वाले संसदीय क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा। उसके ढाई घंटे बाद 9.30 बजे ऐप पर दो घंटे पहले तक के मतदान की अनुमानित स्थिति सार्वजनिक हो जाएगी। यह क्रम हर दो घंटे के अंतराल पर शाम सात बजे तक चलता रहेगा। उसके बाद रात 12 बजे क्लोजअप पोल डेटा दिखने लगेगा। अगले दिन स्क्रूटनी के बाद रात्रि 12 बजे तक फाइनल डेटा ऐप पर दिखने लगेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शनिवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि माह का दूसरा शनिवार होने के कारण 11 मई को नामांकन कार्य बंद रहा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मतदान केंद्र के भीतर मतदाता मोबाइल नहीं ले जाएं। मतदान केंद्र के भीतर तस्वीर खींचना या रिकार्डिंग करना अपराध है। चौथे चरण की 13 मई को होनेवाले मतदान के संबंध में उन्होंने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। पोलिंग पार्टी की रवानगी भी शुरू हो चुकी है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें