मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

डानकुनी : मतदाता सूची में जीवित पार्षद का नाम मृतकों की सूची में, विरोध जताने खुद ही पहुंचे श्मशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डानकुनी : मतदाता सूची में जीवित पार्षद का नाम मृतकों की सूची में, विरोध जताने खुद ही पहुंचे श्मशान

हुगली। डानकुनी नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 के तृणमूल काउंसिलर सूर्य दे का नाम मंगलवार को जारी मसौदा सूची में मृतकों में देखा गया। इसके बाद अपना ही अंतिम संस्कार करने के लिए पार्षद श्मशान पहुंच गए और चुनाव आयोग पर गुस्सा उतारा।जानकारी के अनुसार, पार्षद सूर्य दे लंबे समय से इलाके के निवासी हैं। उनका क्रम संख्या 40 है, बूथ नंबर 226 है। मंगलवार सुबह जब मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित हुई, तो देखा गया कि उनका नाम मृतकों की सूची में है और उसके बाद ही किसी को कुछ बताए बिना प्रतीकात्मक विरोध के रूप में अपने अंतिम संस्कार को पूरा करने की सभी चीजों की व्यवस्था कर ली और सब कुछ लेकर वे खुद ही श्मशान पहुंच गए।श्मशान में बैठकर ही पार्षद सूर्य दे ने कहा, "खुद ही चलकर आया हूं, अपने अंतिम संस्कार के लिए। मैं एक जनप्रतिनिधि हूं, मुझे दिखाया जा रहा है कि मैं मृत हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। मैं अब श्मशान में आ गया हूं। चुनाव आयोग के जो अधिकारी हैं, उनसे अनुरोध करूंगा कि मुझे आकर चिता में जला दें।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें