मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के बेहतर विकास के लिए लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को वोट दे : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के बेहतर विकास के लिए लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को वोट दे : तेजस्वी यादव

-जदयू के प्रांतीय महासचिव पिंकी भारती ने थामा राजद का दामन

नवादा। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि देश का संविधान बचाने के उद्देश्य तथा बिहार के विकास के लिए लोकसभा चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार श्रवण कुशवाहा को वोट दें। ताकि बिहार का बेहतर विकास हो सके।

तेजस्वी यादव नवादा जिले के सिरदला के जर्रा बाबा पहाड़ी मैदान में महागठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि सभी के खाते में 15 -15 लाख रुपये काला धन विदेश से मंगवाने की घोषणा की थी भाजपा वालो ने। लेकिन क्या 15 लाख रुपये मिल गए । उन्होंने कहा कि केवल झूठ बोलकर तथा सांप्रदायिक भावना को भड़काकर गद्दी हथियाने की कोशिश की जा रही है। जो देश समाज हित में उचित नहीं है ।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 56 इंच का सीना रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विकास की गारंटी दे रहे हैं। लेकिन वह मेरे पलटू चाचा की गारंटी नहीं दे सकते कि वे उन्हें रख पाएंगे या नहीं। जो नेता इतना कमजोर हो उसकी गारंटी पर क्या भरोसा हो सकता है । उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में 17 महीने तक हमने साथ रखकर 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। अगर अब तक हम साथ रहते तो 10 लाख लोगों को निश्चित तौर पर नौकरी देते ।जो काम अधर में लटक गया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मेरे साथ होने के पहले नौकरी देने में क्यों अक्षम सिद्ध हो रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार अगर राजग की सरकार बनी तो संविधान को ही बदलने का प्रयास किया जाएगा ।जो देश हित में बिल्कुल गलत होगा ।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सर्वजात ,सर्वधर्म की पार्टी है। यहां किसी से कोई भेदभाव नहीं है ।इसलिए हम समाज का चौमुखी विकास चाहते हैं ।अगर बिहार का चाैहुमुखी विकास चाहिए तो निश्चित तौर पर महागठबंधन को वोट दें।

तेजस्वी यादव ने नवादा लोकसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को माला बनाकर जीत के लिए उपस्थित जनसमूह से आशीर्वाद दिलाया। इस अवसर पर श्रवण कुशवाहा ने तेजस्वी यादव का स्वागत करते हुए हर मुकाम पर खरा उतरने की बात कही। मौके पर जनता दल यू की प्रांतीय महासचिव पिंकी भारती ने पार्टी से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राजद के प्रांतीय प्रवक्ता पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, हिसुआ के कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ,गौतम कपूर चंद्रवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महागठबंधन की जीत सुनिश्चित कराने की बात कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें