मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली से अयोध्या के लिए स्पाइस जेट की स्पेशल फ्लाइट का वीके सिंह ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद। नई दिल्ली से स्पाइस जेट की स्पेशल फ्लाइट रविवार को अयोध्या के लिए रवाना हुई। यह इस रूट पर चलने वाली स्पाइस जेट की पहली फ्लाइट है। इसमें केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल (रि.) वीके सिंह, उनकी धर्मपत्नी भारती सिंह समेत कई प्रमुख लोग सवार थे।

इस फ्लाइट की रवानगी से पहले मंत्री वीके सिंह ने कहा कि अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी प्रयास को सार्थक करने के लिए आज यह पहली स्पेशल फ्लाइट रवाना हो रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में अयोध्या की पावन भूमि का लगातार विस्तार हो रहा है। उत्तर प्रदेश के विशेष पर्यटक स्थलों में अयोध्या की पावन भूमि सम्मिलित है और देश के सभी नागरिकों को वहां जाने के लिए यातायात सुविधा मिल सके, इसीलिए आज इस पहली फ्लाइट को दिल्ली से रवाना किया गया। विमानन कंपनी स्पाइजेट ने दो दिन पहले देश के आठ शहरों से अयोध्या के लिए आगामी एक फरवरी से सीधी फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी। कंपनी ने इसके साथ ही यह भी कहा था कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर रामभक्तों की सहूलियत के लिए 21 जनवरी को नई दिल्ली से अयोध्या के लिए एक स्पेशल फ्लाइट संचालित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें