मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

विवेक ओबेरॉय को अपने पिता से जुड़ी एक बात से लगता था डर, पिता सुरेश ओबेरॉय के बर्थडे पर खोला राज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विवेक ओबेरॉय को अपने पिता से जुड़ी एक बात से लगता था डर, पिता सुरेश ओबेरॉय के बर्थडे पर खोला राज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और उनके पिता सुरेश ओबेरॉय का रिश्ता बहुत खास है, क्योंकि उन्होंने हमेशा कहा है कि वे अपने पिता को गुरु और मार्गदर्शक मानते हैं।

उनके पिता ने भी विवेक को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कभी पैसों से मदद नहीं की। अब अपने पिता के जन्मदिन पर विवेक ने उन्हें विश किया है और ये बताया कि उन्हें पिता की किस बात से सबसे ज्यादा डर लगता था।

विवेक ओबेरॉय ने सुरेश ओबेरॉय की फिल्मों की कुछ क्लिप शेयर की हैं, जिसमें वे दमदार विलेन के रोल में दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में अपने पिता का जिक्र किया है और बताया कि एक बात की वजह से नींद हमेशा उड़ी रही और वो थी जूतों को भरना। जूता भरने से मतलब, अपने पिता की तरह जिम्मेदारी को निभाने से है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे कभी डराया नहीं, लेकिन जिस बात ने मेरी नींद उड़ा दी थी, वो थे वो जूते जिन्हें मुझे भरना था। सुरेश ओबेरॉय वो स्टाइलिश, चार्मिंग एक्टर जिनके डायलॉग गूंजते थे और जिनके रोल में इतनी जबरदस्त पावर थी, मैं बहुत ज्यादा नर्वस था!"

अपने पिता को लेकर उन्होंने आगे लिखा, "आपके जन्मदिन पर, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि भले ही मैं सबको कहता हूं कि मैं अपनी मां का लाडला हूं, मुझे उम्मीद है कि आप जानते हैं कि मैं अपने पापा की परछाई हूं। मैंने जो कुछ भी सीखा, आपसे सीखा। मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं।" किसी भी बेटे के लिए अपने पिता के जूतों में फिट होना या यूं कहें कि जिम्मेदारी उठाना गर्व की बात होती है।

आज विवेक भले ही फिल्म पर्दे से दूर हैं, लेकिन बिजनेस के मामले में आगे हैं। उन्होंने कम उम्र से बिजनेस शुरू किया और उसमें सफल भी रहे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपने पिता की बदौलत ही वे 1200 करोड़ का बिजनेस संभाल रहे हैं। उन्होंने इसी साल 1200 करोड़ के मालिक होने के सवाल पर जवाब दिया था कि क्या फर्क पड़ता है, भगवान ने इतना दिया है, आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेंगी।

बता दें कि अभिनेता रोडसाइड सेफ्टी सर्विस, डायमंड ज्वेलरी, फिनटेक, एडटेक और इन्फ्रास्ट्रक्चर कंसल्टिंग जैसे बिजनेस में शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें