मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

वित्त मंत्री के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, भाग कर बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वित्त मंत्री के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, भाग कर बचाई जान

पलामू। झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के निरीक्षण कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला हुआ। इस घटना में कई अधिकारी और पत्रकार जख्मी हो गए।मंत्री को निरीक्षण कार्यक्रम बीच में ही रोक कर लौटना पड़ा।गुरुवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण पलामू जिले के पांकी प्रखंड में अमानत नदी बराज के अधूरे कार्यो का निरीक्षण करने पहुंचे थे। बराज के पुल पर चढ़ कर जायजा ले रहे थे। अमानत बराज का निर्माण करीब दो दशक से लंबित है। नहर इलाके का मुआवजा समेत अन्य मामलों की जानकारी लेनी थी।वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर दोपहर अमानत बराज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। प्रभावित ग्रामीण से बातचीत कर रहे थे। मुआवजा को लेकर चर्चा हो रही थी।बातचीत के क्रम में मंत्री एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी पर आज का भौतिक जायजा लेने लगे। अचानक लोगों की भारी भीड़ देखकर मधुमक्खियां हमला करने लगी। मंत्री को अपना सर मफलर से ढकना पड़ा। तुरंत उन्हें गाड़ी में बैठाया गया और रवाना किया गया। इसी तरह उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी ने भी मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। स्थानीय ग्रामीण भी मधुमक्खियां के हमले से भयभीत नजर आए। पत्रकार भी मधुमक्खियां के हमले में जख्मी हुए। कई पत्रकारों ने एंबुलेंस से दवा लेकर राहत महसूस किया।स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से अमानत नदी बराज पर मधुमक्खियों का छत्ता है। यहां अक्सर इस तरह की घटना होते रहती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें