मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

विहिप ने केंद्र सरकार से की बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । विश्व हिंदू परिषद की झारखंड सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय

सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि बांग्लादेश में

हिंदुओं के साथ हो रहे नरसंहार, मंदिरों, गुरुद्वारों एवं सभी धार्मिक

स्थलों में हो रही तोड़फोड़ हिंसा की घटना की निंदा की।

गुरुवार

काे एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से अतिशीघ्र बांग्लादेश

में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है और कहा कि हिंसा,

हिंदू नरसंहार, विचित्र अनिश्चितता अराजकता के बीच अशांत बांग्लादेश में

हिंदुओं का जीवन भयभीत एवं असुरक्षित है, जो कि सनातन हिंदू समाज के लिए

बहुत ही चिंतनीय एवं सोचनीय विषय है। वहां पीड़ित अल्पसंख्यकों की हालत बद

से बदतर होती जा रही है। ऐसे में विश्व समुदाय की यह जिम्मेदारी है कि

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा एवं मानवाधिकारों की रक्षा के लिए

तुरंत प्रभावी कार्रवाई करें। केंद्र सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं की

सुरक्षा सुनिश्चित करने को ठोस पहल करे।

उन्हाेंने कहा कि पूरे

बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार तथा हिंदुओं के प्रतिष्ठानों, घरों, मंदिरों,

गुरुद्वारों में कट्टरपंथी तोड़फोड़ व लूटपाट कर रहे हैं। बांग्लादेश में

शायद ही कोई ऐसा जिला बचा हो जो इनकी हिंसा एवं आतंक का निशाना न बना हो।

बांग्लादेश में 32 प्रतिशत से अब 8 प्रतिशत बचे हिंदू लगातार जिहादी

उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें