मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

विश्रामपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ता की गाड़ी में लगाई आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विश्रामपुर से निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ता की गाड़ी में लगाई आग

पलामू। गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के कुंद्रहे मोड़ पर अज्ञात अपराधियों ने विश्रामपुर से निर्दलीय प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद के कार्यकर्ता आनंद विश्वकर्मा की कार में आग लगा दी। आनंद कांडी में जनसंपर्क कर पैतृक गांव बरडीहा से खाना खाकर रविवार रात 11.30 बजे मंझिआंव लौट रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, बरडीहा के पास एक व्यक्ति ने हाथ देकर आनंद की गाड़ी को रोका। जैसे ही गाड़ी रुकी पीछे से 2 लोग और आ गए। आनंद विश्वकर्मा को जान से मारने और गाड़ी को आग लगाने की बात कहने लगे। तब आनंद जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भाग निकले। बाद में अज्ञात अपराधियों ने गाड़ी में आग लगा दी। सूचना मिलने पर तुरंत ब्रह्मदेव प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और आनंद विश्वकर्मा के साथ इस तरह की साज़िश की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हमारे किसी भी कार्यकर्ता के साथ किसी भी प्रकार का कुछ भी होता है तो हम हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। चाहे हमें अपनी जान भी क्यों न देनी पड़ जाए। ब्रह्मदेव ने एसपी को फोन कर आनंद विश्वकर्मा की जान जोखिम को देखते हुए उन्हें सुरक्षा की मांग की और तुरंत अपराधियों को पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। ब्रह्मदेव ने कहा कि विरोधियों के इस तरह की मानसिकता से हम रुकने और डरने वाले नहीं हैं। हमारी आवाज को कोई रोक नहीं सकता है। चाहे वह जितना भी प्रयास कर लें, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें