व्यवहार न्यायालय में वर्चुअल बीमा लोक अदालत 29 को
मेदिनीनगर। पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 29 अगस्त को व्यवहार न्यायालय में वर्चुअल बीमा लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार चौबे के निर्देशानुसार वर्चुअल बीमा लोक अदालत की तैयारी शुरू कर दी गई है । उन्होंने बताया कि कोरोना को देखते हुए वर्चुअल बीमा लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा व मामले का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीमा लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बीमा कम्पनी के अधिवक्ताओं व बीमा अधिकारियों अधिकारियों के साथ बातचीत की गई है, ताकि क्लेम केस का आन लाइन निपटारा किया जा सके।





