मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

रैयतों और आउटसोर्सिंग समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई बमबाजी और फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रैयतों और आउटसोर्सिंग समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई बमबाजी और फायरिंग

धनबाद। धनबाद में एक बार फिर जमकर बमबाजी और गोलियां चली है। इस बार मधुबन थाना क्षेत्र स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी हिलटॉप का परिसर इसका गवाह बना। यहां गुरुवार को स्थानीय रैयतों और कंपनी समर्थक के बीच हिंसक झड़प हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को मधुबन थाना क्षेत्र के बीसीसीएल गोविंदुपर एरिया 3 अंतर्गत हिलटॉप नामक आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधक को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के जरिये बिना रैयतों की मांग पूरी किये काम नही शुरू करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके कंपनी प्रबंधन ने रैयतों की मांगों को दरकिनार करते हुए आज यहां काम शुरू कर दिया। इससे स्थिति विस्फोटक हो गई।इसके बाद सैकड़ो की संख्या में कंपनी परिसर में घुसे रैयतों और ग्रामीणों से कंपनी समर्थक की भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से दर्जनों राउंड गोलियां और बम चले। खूब हथियार भी चमकाए गए। सूचना है कि इस दौरान एक व्यक्ति को गोली भी लगी है, जिसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।इस घटना में कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। कुछ पत्रकार भी चोटिल हुए है। इसके साथ ही इस घटना में बाघमारा के एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि इस खूनी संघर्ष को रोकने पहुंची पुलिस को पीछे हटना पड़ा, इसके बाद घटना में एसडीपीओ के घायल होने के बाद धनबाद पुलिस के आलाधिकारियों के साथ भारी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस बल ने उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।वहीं इस मामले में रैयतों का कहना है कि कंपनी जरिये उन्हें उचित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार का वादा पूरा किये बिना ही यहां काम शुरू कर दिया गया। इससे रैयत भड़क उठे और स्थिति देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। प्रशसन ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें